फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान के लिए कोर्ट पहुंचे जितिन प्रसाद

Wed, 26 Aug 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को यहां तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने को पहुंचे। इन्होंने खिरनी बाग में मैजिस्टिक टाकीज के सामने स्थित अपनी तीन दुकानों को किराएदारों से खाली कराने के लिए बेदखली वाद दायर कर रखा है। उसी में बुधवार को सुनवाई थी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के इन दुकानों को खाली कराने के लिए राजेश मोहन, राहुल खन्ना और अंशु खन्ना के खिलाफ वाद दायर किया था। तीनों के संबंध में अलग-अलग वादों की सुनवाई जारी है। बुधवार को अंशु खन्ना के खिलाफ वाले मामले में इन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने बुलाया था। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश भानु देव शर्मा के समक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को अपना बयान अपने अधिवक्ता नरेंद्र लाल गुप्ता के साथ दर्ज कराया। प्रकरण की सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें