फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक का जीना गिरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गांव सलेमपुर गांव में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का जीना गिर गया। इसमें दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टैंक का निर्माण काफी दिन से चल रहा है। रविवार को कार्य होने के दौरान चार मजदूर ऊपर चढ़े थे। दो मजदूर नीचे उतर आए, जबकि दो मजदूर टैंक के जीने पर थे। जीना गिर गया। इसमें पुष्पा राजपूत निवासी प्रसादपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी व सुनील यादव निवासी नगला दयाराम थाना मानवर जिला एटा घायल हो गए। टैंक के शुरू होने से पहले ही जीना गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जैतीपुर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि दो मजदूरों के घायल होने की सूचना आई थी। उन्हें अस्पताल भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें