शाहजहांपुर। मुरादाबाद व दिल्ली के अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में रोजा से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
सीतापुर ब्रांच लाइन पर बरतारा से जहानीखेड़ा तक ऑटोमेटिक ब्लॉक क्षेत्र का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन का निरीक्षण करने के लिए मंडलीय इंजीनियर, सिग्नल विभाग के अधिकारी जा रहे थे। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बंथरा रेलवे स्टेशन के पास प्रेशर पाइप फट जाने के कारण स्पेशल ट्रेन खड़ी हो गई।
बंथरा रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन काटकर स्पेशल ट्रेन में लगाया गया, लेकिन किसी कारणवश नहीं लग सका। उसके बाद रोजा जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। तब करीब 45 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। संवाद
छह घंटे देरी से आई ट्रेन
शाहजहांपुर। हावड़ा योग नगरी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई। इसका रोजा जंक्शन पर आने का समय रात 11:22 बजे है, जबकि ट्रेन सुबह 4:13 पर आई। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन का काफी इंतजार करना पड़ा। संवाद