फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेलमेट लगाने वालों को एसपी ने भेंट किए गुलाब के फूल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चौराहे पर हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवार को फूल देते एसपी राजेश द्वि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात नियमों का पालन करने वालों का बुधवार को उत्साह बढ़ाया गया। खिरनीबाग चौराहे पर हेलमेट लगाकर चलने वालों को एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने वाहन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट लगाने पर सराहना की। इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

हेलमेट को लेकर चल रहे अमर उजाला के अभियान का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के सहयोग से हुए कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी ने खिरनीबाग चौराहे पर यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक लोगों को हौसला बढ़ाया। हेलमेट लगाकर आने वालों को गुलाब का फूल भेंट किए। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कहा कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया पर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं। शराब पीकर वाहन बिल्कुल नहीं चलाएं। उन्होंने जिले के नागरिकों से सुरक्षा की भावना के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल भी लगातार लोगाें को नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर रहा है। टीएसआई विनय पांडेय ने भी लोगाें को जागरूक किया। वरिष्ठ महानगर मंत्री रेहान मिर्जा, सरताज अली, लकी खां, विनय कुमार गुप्ता, शादान खां, अजमल खां, अशोक गुप्ता, दानिश खां,नदीम मियां, आमिर खां, आदिल, ज्ञान चंद्र, तनवीर, आदिल, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें