फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी ने शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने के दिए निर्देश

विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त प्रभारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसपी ने कहा कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाए।
महिला बीट अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना आरसी मिशन पर नियुक्त आरक्षी लविश गिरि को दो हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत कर उनके कार्य की सराहना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें