फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस से टकराकर ऑटो सवार चार महिलाओं समेत दस लोग घायल

विज्ञापन
जलालाबाबाद-कलान मार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जलालाबाद से कलान की ओर मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे यात्री लेकर जा रहे ऑटो के सामने घोड़ा आ जाने पर उसका चालक नियंत्रण खो बैठा। नतीजे में ऑटो सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक और उस पर सवार चार महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज हुई कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ निवासी समीर समेत छिदपुरी गांव के कुंवरपाल सिंह फौजी, लखनपुर निवासी सुमन, धर्मपुर सथरा गांव के बृजेश, नेकपाल, हरिश्चंद्र गुप्ता और रामकन्या, बदायूं जिले के म्याऊ निवासी ऊषा, जाह्नवी और अभिषेक घायल हो गए।
बस में बैठे सभी यात्री हादसे से पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जरियनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां सभी का उपचार हो रहा है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में प्रधान के होमगार्ड पति गंभीर रूप से घायल
मीरानपुर कटरा। होमगार्ड के पद पर तैनात रायपुर की ग्राम प्रधान अनीता देवी के पति रामकृपाल सोमवार की शाम हुलासनगरा पुलिस चौकी पर ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौटते वक्त लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सिउरा मोड़ के पास बरेली की ओर जा रही बाइक की सामने से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक लेकर युवक भाग गया। हादसे में राम कृपाल का हेलमेट भी टूट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां राम कृपाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार घायल होमगार्ड की ओर से तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
वाहन की टक्कर से किशोरी घायल



तिलहर। क्षेत्र के गांव कपसेड़ा निवासी जगदीश की पुत्री प्रिया सोमवार शाम हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें