कैंट के मैदान पर शाॅट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में सिंधौली वॉरियर्स ने आशीष की 67 रन की शानदार पारी के दम पर जेंट्स इलेवन की टीम को 32 रनों से हरा दिया। टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर सिंधौली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज मुकेश कुमार के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आशीष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों पर 67 रनाें की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाएं।
इनके अलावा मोहम्मद इमरान ने 13 रनों का योगदान दिया। टीम ने 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। जेंट्स इलेवन के गेंदबाज अप्पू, उवैज खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेंट्स इलेवन की टीम 96 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए शालू ने 42 और उवैज खान ने 22 रनों का योगदान दिया।
टीम के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। सिंधौली इलेवन के मुकेश कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में चार विकेट झटके। अभिषेक यादव ने तीन विकेट हासिल किया।आशीष को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
बिट्टू इलेवन ने 67 रन से जीता मैच
कैंट स्थित मैदान में शाहजहांपुर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 के मैच में बिट्टू इलेवन ने 67 रन से एके इलेवन को हरा दिया। बिट्टू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। बल्लेबाज उवैज खान ने 39, शालू ने 30 रनों की पारी खेली। टीम ने सात विकेट खोकर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके इलेवन की टीम मात्र 60 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए विशाल मलिक ने 34 रन बनाए। शेष कोई भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। इससे पहले मुख्य अतिथि मोहम्मद फैजान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मोहम्मद नईम ने उत्साह बढ़ाया। अंपायर खादिम फैज व स्कोरर सत्यम रहे। इस मौके पर मयूर खन्ना, मनोज यादव, पंकज छापू, अकरम, रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद