फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंधौली में सराफ की दुकान का शटर व अलमारी तोड़ी, लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
सिंधौली ​स्थित दुकान में चोरी के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। चोरों ने मंगलवार की रात घने कोहरे के दौरान कस्बे में थाने के सामने स्थित सराफा बाजार को निशाने पर ले लिया। उन्हाेंने नितिन ज्वेलर्स का शटर तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वहीं निरंकारी ज्वैलर्स का शटर तथा त्रिलोकीनाथ क्लॉथ हाउस का ताला तोड़कर वहां चोरी की कोशिश की। पीरताला मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की एक दुकान में भी चोरी की कोशिश की गई
विज्ञापन

थाने के सामने सराफा गली में सोने-चांदी की एक दर्जन से ज्यादा दुकानें हैं। शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा की गांधीनगर काॅलोनी निवासी नितिन गुप्ता की भी उनके नाम से सराफा की दुकान है। उनकी दुकान में दो शटर लगे हैं। मंगलवार की रात साइड में लगे शटर का दाहिनी निचला सिरा उखाड़कर चोरों ने दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया।
दुकान मालिक के अनुसार चोर अलमारी में रखे 90 ग्राम सोने और पांच किलो चांदी के जेवर सहित 40 हजार रुपये नकद समेट ले गए। चोरों ने समीप में स्थित निरंकारी ज्वैलर्स का शटर भी तोड़ने की कोशिश की और दोनों दुकानों के बीच में त्रिलोकीनाथ क्लॉथ हाउस के पूर्वी दरवाजे पर चैनल का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

इस बीच, कस्बे में पीरताला मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शटर का कुंडा तोड़कर वहां भी चोरी की कोशिश की गई। भवन स्वामी के आहट पाकर आवाज लगाने से चोर भाग गए। व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे नितिन ने घटना की तहरीर दी। सीओ प्रवीण मलिक ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज देखी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

नाराज व्यापारियों ने थाने पर किया प्रदर्शन, बंद रखा सराफा बाजार
नाराज व्यापारियों ने थाना गेट पर प्रदर्शन करके विरोध जताया। घटना से नाराज व्यापारियों ने सराफा बाजार भी पूरी तरह बंद रखा। इस दौरान व्यापारी शोभित गुप्ता, नीरज गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, अरविंद मिश्रा, आकाश गुप्ता, संजीव कुमार, राजीव गुप्ता, मनोज दीक्षित,आशीष यादव आदि मौजूद रहे। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (अपराध) राजेश कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि चोरी के खुलासे को एसओजी भी लगा दी गई है।

सालपुर नवदिया से दो दुधारू भैंस खोल ले गए चोर
मीरानपुर कटरा। सालपुर नवदिया गांव में मंगलवार को देर रात चोर बालजीत दिवाकर के घर के अंदर टिनशेड में बंधी दो दुधारू भैंस खोल ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में वह परिवार के साथ घर के अंदर कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर के आंगन में टिनशेड के नीचे बंधी दोनों भैंस खोल ले गए। उन्हाेंने दोनों भैंसों की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि भैंस चोरी की सूचना पर पुलिस टीम जांच को गांव भेजी गई है। संवाद

दुकान में नकब लगाकर चोरी करने की कोशिश

कुर्रियाकलां। जलालाबाद मार्ग पर नवादा मोड़ शिव तिराहा के बाजार में मंगलवार की रात एक दुकान में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की गई। हालांकि, चोर वहां से कुछ ले नहीं जा सके। नवादा गांव के राम भाई गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शिव तिराहा की बाजार में उनकी अनाज की किराये की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने बेलचा से दुकान की एक दीवार की ईटें निकालकर वहां नकब लगा दी। आहट होने पर चोर अपना बेलचा भी वहीं पर छोड़कर भाग गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी चोरों का सुराग नहीं लग सका है। संवाद

सिंधौली स्थित दुकान में चोरी के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें