फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
लोधीपुर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांंपुर। श्री बालाजी मानस सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने भजन भी गाए।
विज्ञापन

मोहल्ला लोधीपुर नई बस्ती में कलश यात्रा श्री दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलशों में जल भरकर विभिन्न स्थानों पर होते हुए कथा स्थल पर के लिए रवाना हुईं, यहीं यात्रा का समापन हुआ। हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
कथा में व्यास आचार्य अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है। इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। आचार्य श्रवण शास्त्री, आचार्य मानव शुक्ला ने आरती कराई। इस मौके पर शुभम पांडेय, मेघा, मीतिका, ईशा, अंजू, ज्योति, लवी, सारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें