फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्ट्रीट लाइट से जल्द ही जगमगाएगी लिपुलेख-भिंंड हाईवे की सर्विस लेन

विज्ञापन
कांट कस्बे में स्ट्रीट लाइटे लगाने का काम शुरू हुआ। संवाद
विज्ञापन
कांट। बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक फोरलेन बनाए जा रहे लिपुलेख-भिंड हाईवे की सर्विस लेन बहुत जल्द एलईडी लाइटों से जगमगाने लगेगी। इसके लिए पहले चरण में हाईवे पर नगरीय सीमा में कार्य शुरू हो गया है। लाइटें लगने के बाद लोगों को रात में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और अराजकतत्वों का भय भी दूर होगा।
विज्ञापन

हाईवे पर पिपरौला, नगर पंचायत सीमा क्षेत्र और जमुनिया में दिनभर आवागमन सामान्य से अधिक बना रहता है। लोगों की हाईवे पर आवाजाही सुगम बनाने के लिए इन तीनों स्थानों पर दोनों ओर सर्विस लेन बनाई गई हैं। अब वहां हाईवे का निर्माण कार्य करा रही एसएस इंफ्रा जोन कंपनी ने रोशनी के लिए एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी कर ली है।
इन तीनों स्थानों पर हाईवे के डिवाइडर पर भी लाइटें लगाने की भी योजना है। इसके लिए सर्विस लेन पर खंंभे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सर्विस लेन की मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर मानसून सीजन में लोगों को हाईवे पर चलने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। एसएस इंफ्रा जोन कंपनी के मैनेजर बृजेश ने बताया कि पीडब्ल्यूडी स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है। जहां आबादी क्षेत्र हैं, वहीं पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें