फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया दिन और रात का तापमान

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में मुंह ढककर निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वातावरण से लगातार नमी छीन रही शुष्क पछुआ हवा और तेज धूप की जुगलबंदी से दिन और रात में पारा लगातार उछल रहा है। रात में बादल छाए रहने से उमस बढ़ने पर न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में शनिवार को सुबह से धूप ने तपिश बढ़ाई तो अधिकतम तापमान भी 0.1 डिग्री बढ़ कर 42.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। चालू माह में दिन और रात का तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने से अब गर्मी असहनीय होने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में सात से दस किमी प्रति घंटे की मध्यम गति से पुरवाई चली, लेकिन दिन में तेज धूप से आर्द्रता सिर्फ 17 फीसदी रह जाने पुरवा के झोंके गर्मी से बेहाल जनजीवन को कोई राहत नहीं दे सके। इसके विपरीत रात में बादल छाए होने से इतनी उमस बढ़ गई कि पंखे-कूलर चलने पर भी लोग गहरी नींद नहीं ले सके।
शनिवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक पुरवाई कुछ देर तक उमस भरी गर्मी से राहत देती रही, लेकिन बाद में जैसे-जैसे धूप तेज हुई, गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर तक सूरज आग का गोला बनकर जनजीवन को गर्मी से बेहाल करने लगा। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग दोपहर के वक्त घरों के अंदर रहे। इस कारण सड़कों से लेकर बाजारों तक भीड़ कम रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में वातावरण में नमी 30 से 60 प्रतिशत तक बनी रहती है, लेकिन लगातार पछुआ हवा चलने से आर्द्रता घटकर 17 से 42 प्रतिशत तक हो जाने से हवा भी शुष्क हो गई है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से अप्रैल माह में तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा हो गया है।
उनका कहना है कि अप्रैल माह में न्यूनतम सामान्य तापमान 20.1 डिग्री और अधिकतम सामान्य तापमान 36.3 होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रविवार को भी गर्मी बढ़ने के साथ पारा उछलने के आसार हैं, लेकिन देर शाम तक अथवा सोमवार को सुबह से बादल छाने पर आंधी-बारिश के साथ मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 घंटे तक गर्मी के तेवर और तीखे होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें