फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चलती रही सपाइयों की साइकिल

Fri, 07 Aug 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा दूसरे दिन जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव एवं नगर अध्यक्ष कपिल सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से निकाली गई। साइकिल सवार कार्यकर्ताओं ने यात्रा के माध्यम से सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा शहर के बिजलीपुरा, अंटा, घंटाघर, ताजूखेल, खलीलशर्की, खलीलगर्वी, हुंडालखेल, युनूसखेल, मानूजई, अलीजई, मदराखेल, बंगश, वर्कजई, आनंदपुरम से होते हुए पार्टी कार्यालय में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान प्रचार वाहन और प्रचार सामग्री बांटकर लोगों को बताया गया। साइकिल यात्रा में पिंटू तिवारी, विक्रांत चौधरी, ओम गुप्ता, श्यामजी शुक्ला, सिद्दीक खां, राजेंद्र यादव, मुंतका बेग, असलम अंसारी, हफीज अंसारी, मुशीर खां, अंकुर कटियार, अनिल दास, छोटे कुरैशी, इकबाल साजिद, गुलजार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
00000
फोटो 21 में है
विधायक राजेश के नेतृत्व में निकली यात्रा
कटरा विधान सभा क्षेत्र में दूसरे दिन साइकिल यात्रा विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई। साइकिल जनसंदेश यात्रा जैतीपुर, लाहीखेड़ा, हीरपुर, लोहरगवां, नदैयाराम, धर्मपुर कंकलिया, आलमपुर, मंगनपुर, गौहावर, बेहटा मुरादपुर, वाहनपुर, सुरजूपुर आदि गांवों में पार्टी की सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में बताया गया। साइकिल यात्रा पर निकले पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश ने कहा कि सपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए कई ऐसी योजनाएं लागू कर दी हैं, जिनके बारे में पहले कुछ नहीं किया गया था। आज जनता हर जगह इन योजनाओं का लाभ भी उठा रही है। साथ ही साथ वर्तमान युवा एवं दृढ़प्रतिज्ञ मुख्यमंत्री की सोच एवं कार्य पद्धति की तारीफ की। साइकिल रैली में विधायक के साथ अमित यादव ‘रिंकू’, दफेदार यादव, वरिष्ठ सपा नेता उपेंद्रपाल, जितेंद्र यादव ‘अडडू’, सतेंद्र यादव, शरद यादव, वेदपाल सिंह, सरिता सागर, पुष्पा मिश्रा, बलविंदर सिंह, सोनपाल पाल, विमलेश यादव, पप्पू यादव, राजेश मिश्रा, विनोद यादव, महेश यादव, लटूरीलाल, मुन्ना कुशवाहा, गयाराम यादव, रविंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

00
तिलहर में भी सपाइयों ने निकाली रैली
तिलहर। सपा नगराध्यक्ष कदीर मंसूरी के नेतृत्व मेें ग्राम जोधपुर नवदिया से साइकिल रैली निकाली गई, जो राजनपुर, रजाकपुर, द्वरिया, खिरियामाल, धरमपुर कंजा, निजामपुर होती हुई शेरगढ़ उर्फ शेरपुर पर समाप्त हुई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, सगीर मंसूरी, गया सिंह यादव, राजेंद्र यादव, याकूब अली, जाकिर मंसूरी, मनीष यादव, ऋषि पाल यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें