फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी और सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतर लोग सिर और चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान समान है। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि आर्द्रता 30 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से तापमान और उमस में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें