फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सूरज की तपिश ने किया बेहाल

विज्ञापन
लोधीपुर में रविवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सूरज की तपिश बढ़ने से लोग बेहाल हो उठे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गर्म पछुआ हवा ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब गिरा हुआ है। सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश और आंधी के असर से तापमान में गिरावट आई थी। अब तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 40 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। सोमवार सुबह हल्के बादल रहेंगे और तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें