फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केबल बॉक्स फुंकने से नौ घंटे तक गुल रही 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। विद्युत उपकेंद्र पर केबल बॉक्स फुंकने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट के चलते नौ घंटे तक दस हजार लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से इंवर्टर जवाब दे गए। सुबह पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे केबल बॉक्स खराब होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग बेहाल हो उठे। सुबह होने पर सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। इसके चलते लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी ली तो वहां से फॉल्ट होने की जानकारी दी गई।
पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का आरोप है कि एसडीओ से सीयूजी नंबर पर बात नहीं हो पाती है। एक्सईएन एजी अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन


अल्हागंज में दस दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति



अल्हागंज। भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 132 केवीए भैंसटा कलां विद्युत उपकेंद्र से पोषित स्थानीय उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए हाईटेंशन इनकमिंग लाइन पर नए खंभे लगाने और जर्जर तार बदलने का कार्य कराया जाएगा।

विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी यश भारद्वाज ने बताया कि इस कार्य के दौरान सोमवार से 28 मई तक 33 केवीए उपकेंद्र के सभी फीडरों से रोजाना सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने जनहित के इस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें