लायंस क्लब संगिनी के बैनर तले माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें बच्चों की आंखाें, दांतों के अलावा सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उपयोगी सुझाव दिए गए।
कैंप का शुभारंभ सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र यादव ने किया। इसके पश्चात डॉ. रेशू अग्रवाल ने बच्चों के दांतों, नेत्र परीक्षण अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना तथा डॉ. गौरव कौशल ने सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारी अर्चना जौहरी की देखरेख में लगे कैंप में प्रधानाचार्य वंदना दत्ता ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान लगभग 300 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। व्यवस्था में संस्थाध्यक्ष अनु मिश्रा, सचिव एकता खन्ना, सुखप्रीत माटा, गुरमीत लांबा, मीरा त्रिवेदी, अल्पना श्रीवास्तव, नमिता त्रिवेदी, पिंकी भागी, रीना अग्रवाल, नीलम सचदेवा, बबली नरूला आदि का योगदान रहा।