फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग का मंचन

विज्ञापन
बंडा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। पोटरगंज मैदान पर चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार की रात दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग का मंचन किया गया। मंचन के दौरान राजा दशरथ का अपने पुत्र राम के वनवास जाने के बाद वियोग में तड़पना और अंततः प्राण त्याग देने का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मंचन के दौरान रामलीला समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष निलेश गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



धू-धूकर जला लंकेश का पुतला, गूंजे श्रीराम के जयकारे

कांट। कलाकारों ने श्रीराम-रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया। रात नौ बजे रामलीला मैदान पर श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। इसके बाद आतिशबाजी की गई। चारों ओर जय श्रीराम का जयघोष गूंजा उठा। कमेटी पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम की आरती की। इस मौके पर रामलीला कमेटी कांट के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद शरण पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना, कुलदीप आचार्य, राजदीप शर्मा, बिरजू मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद

ताड़का वध-अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन
बंडा। वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया। श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान के कलाकारों ने अपने अभिनय से मंचन को सजीव कर दिया। संवाद
विज्ञापन



आनंद के लिए नंद बनना पड़ेगा
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन शिव मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवकीनंदन ने कहा कि जब हम भगवान को भजेंगे तो हमारे जीवन में आनंद का आगमन होगा। इसके लिए हमको नंद बनना पड़ेगा। इस दौरान कल्लू पाठक, सुभाष गुप्ता, राधेश्याम भोजवाल, मुकेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, पवन यादव, अशोक आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद

बंडा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें