फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह पांच बजे ड्यूटी पर बुलाए जाने का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर के नगर निगम में धरना प्रदर्शन करते सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सुबह पांच बजे काम पर बुलाने के शासनादेश का विरोध शुरू हो गया है। सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल भास्र के नेतृत्व में टाउन हाल स्थित शहीद प्रतिमाओं के समक्ष एकत्रित होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को सुबह के समय अपने बच्चों को स्कूल भेजना पड़ता है। घर के अन्य काम भी निपटाने होते हैं। ऐसे में सुबह पांच बजे से ड्यूटी करना असंभव है। मांग है कि सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुबह पांच बजे बुलाए जाने के शासनादेश को रद्द किया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में सफाई मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्रा, जिला महामंत्री रमेश चंद्र कटारिया, महानगर अध्यक्ष मनोज गंगा, प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र सेठ, अजय प्रधान, अमित विजय, हरिओम, राजकुमार वाल्मीकि, अवनीश कुमार, मालती, रामबेटी, संतोषी, अनीता, मंजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें