शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की हत्या के विरोध और न्याय की मांग को लेकर नौ अक्तूबर को प्रस्तावित संत सम्मेलन खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब संत सम्मेलन 25 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद और श्री योगी अवध अखाड़े के बैनर तले खिरनीबाग धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी गई।
अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद के प्रमोदनाथ अघोरी ने बताया कि 16 अक्तूबर को सूथा गांव में उसी स्थान पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां दोनों साधुओं की हत्या के बाद उनके शव जलाए गए थे। इसी मंदिर परिसर में दोनों साधुओं की समाधि भी स्थापित की जाएगी। इसकी लिखित सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है।