पुवायां। गांव अगौना बुजुर्ग के श्री मनकामेश्वनाथ शिव मंदिर पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ विश्राम हो गया। इसके बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को कई गांवों के लोगों ने मंदिर परिसर पहुंचकर देश, समाज और परिवार की उन्नति की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। कई श्रद्धालुओं ने यज्ञस्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया और यज्ञ में फल आदि अर्पित किए। यज्ञ के विश्राम पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
दोपहर दो बजे से वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में श्रीराधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कीं। कई दर्शकाें ने कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में यज्ञ समिति के साथ ही गांव अगौना बुजुर्ग के तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद