कुर्रियाकलां स्थित फूलमती मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में सजी कृष्ण जन्म की झांकी। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के माता फूलमती देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास गणेश्वर प्रसाद ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि धरती पर कंस का अत्याचार बढ़ गया था। कंस ने ऋषि-मुनियों और अपने सगे संबंधियों को भी प्रताड़ित किया। तब आकाशवाणी हुई कि वासुदेव और देवकी की आठवीं संतान के रूप में श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया। जन्म के समय कृष्ण स्वरूप की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। व्यास ने माखन, मेवा, मिश्री और टॉफी प्रसाद के रूप में वितरित कीं। संवाद