शाहजहांपुर। बाबा विश्वनाथ हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में जीआईसी खेल मैदान के पास हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छोटे से वृक्ष के रूप में पल्लवित संघ वट वृक्ष की तरह संपूर्ण समाज में कार्य कर रहा है।
मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग संघचालक रवि ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ वर्ष 1925 से लगातार भारत वर्ष में ही नहीं, संपूर्ण विश्व में हिंदू समाज व भारत को विश्व गुरु बनने के संकल्प को साथ लेकर कार्य कर रहा है।
सीमा ने पंच परिवर्तन पर विचार रखे। कार्यक्रम अध्यक्ष केशव ने भी संबोधित किया। संचालक अभिनव ओमर, राजकमल, संतोष विश्वकर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे।
बाबा भोलेश्वरनाथ हिंदू सम्मेलन समिति विश्वकर्मानगर की ओर से रोजा के मैरिज लॉन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने हिंदुत्व की अवधारणा के विषय में महापुरुषों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
वरिष्ठ अध्यापिका ममता ने पंच परिवर्तन पर चर्चा की। नृपेंद्र मिश्र, रविकांत, ज्ञानेंद्र मोहन ने विचार रखे। हरिहर पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में संरक्षक प्रेम अवस्थी, सुनील शर्मा, अजय गुप्ता, प्रांकित आदि मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन से पहले निकाली कलशयात्रा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिंजई में विराट हिंदू सम्मलेन में मुख्य वक्ता रवि, कथावाचक जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रभूषण व ज्योति गुप्ता ने विचार रखे। इससे पूर्व कलशयात्रा, सिंह भवानी मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। गाे पूजन के बाद भारतमाता और भगवान श्रीराम के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने आभार जताया। संत किशोर, देवमणि, प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।