शाहजहांपुर। रोजा सीतापुर सेक्शन में बरतारा-उचौलिया स्टेशन के मध्य रेलवे किलोमीटर संख्या 10.275 व राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेढ़ी पुलिया से पड़रा सिकंदरपुर मार्ग पर सेतु पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। सहायक मंडल इंजीनियर पीके शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी तक सड़क मार्ग पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। 30 जनवरी तक कार्य होगा। इस अवधि में यातायात के लिए प्रयोग होने वाले मार्ग यथावत रहेंगे। संवाद
हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन चलाई
शाहजहांपुर। हरिद्वार के शांतिकुंज में अखंड दीप उत्सव के लिए हरिद्वार जाने और आने के लिए भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लखनऊ हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन 23 तारीख को शाहजहांपुर से रात में जाएगी। संवाद