फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा पुल ऊंचा करने के लिए बंद किया गया रास्ता

विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने के लिए किया गया बंद। संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव के लिए न्यू ककरा सिटी में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा किया जा रहा है। काम में तेजी लाने के लिए बुधवार को पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। पुल के दोनों तरफ टिन की बेरिकेडिंग लगा दी गईं हैं। इसके बंद होने से लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाएगा। इसमें चार करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल बंद होने से अब लोगों को शहर के अंदर से वाहन लेकर गुजरना पड़ेगा या फिर सुभाषनगर स्मार्ट रोड की तरफ से लोग निकलेंगे। संभावना है कि पुल करीब तीन माह तक बंद रहेगा।
पुल को मशीनों के माध्यम से ऊंचा किया गया है। यहां पर तकनीकी टीम पहुंच गई है। पुल के नीचे पहले ही बाल्लियां लगाने का काम किया गया था। मंगलवार को हल्की रफ्तार से वाहन गुजारने के लिए चेतावनी जारी की गई। बुधवार को इसको बिल्कुल बंद कर दिया गया। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बिजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुल से आवागमन बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें