फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में कीचड़ से बदहाल हो गया खिरिया गांव का मार्ग

विज्ञापन
खुदागंज के खिरिया गांव में बारिश की वजह से बदहाल हुई गली। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। खिरिया गांव के लोगों को गत पांच वर्ष से पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी। लगातार हो रही बारिश से गांव का रास्ता कीचड़ से बदहाल हो चुका है। लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

खिरिया गांव में करीब 80 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग गत पांच वर्ष से उखड़ा हुआ है। सड़क की पुरानी ईंटें भी गायब हो चुकी हैं। लगातार हो रही बारिश से सड़क पर जलभराव से इतनी कीचड़ हो गई है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लोग इसी रास्ते से निकल रहे हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम द्विवेदी ने बताया कि अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन सड़क बनवाने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि खिरिया में मार्ग के निर्माण का काम आगामी कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही गांव में अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें