फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही रणनीति और राजनीतिक विज्ञान में रुचि बनी सफलता की कुंजी : स्नेहा

विज्ञापन
अपने माता पिता के साथ बीएड की संयुक्त परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान पाने वाली स्नेहा सक्से
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेहनत, सही रणनीति और विषय की गहरी समझ के दम पर शहर के मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी स्नेहा सक्सेना ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

ददरौल के प्राथमिक स्कूल अजीगंजपुर जिगनेरा में शिक्षक राकेश सक्सेना और कंपोजिट स्कूल बाडीगांव की शिक्षिका कल्पना सक्सेना की बेटी स्नेहा ने दसवीं की पढ़ाई रॉयन इंटरनेशनल स्कूल से तो बाहरवीं की पढ़ाई वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान से पूरी की। स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में की।
स्नेहा ने बताया कि उसने नेट (यूजीसी-नेट) परीक्षा दी थी। राजनीति विज्ञान उनका विषय रहा। इसलिए बीएड की प्रवेश परीक्षा में आसानी से सवाल हल कर लिए। एनसीईआरटी की पुस्तकों को अपनी तैयारी का आधार बनाया। प्रतिदिन छह घंटे तक पढ़ाई की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान की गहन तैयारी के साथ-साथ सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया। इसके लिए नियमित रूप से समाचारपत्र पढ़े और समसामयिक घटनाओं का अध्ययन किया। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर परीक्षा के पैटर्न को समझा, जिससे सफलता हासिल करने में मदद मिली।
स्नेहा ने बताया कि कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें सबसे मजबूत आधार होती हैं। किसी भी विषय को केवल रटने के बजाय उसकी अवधारणाओं को समझना जरूरी है। किसी विषय में शंका हो तो इंटरनेट और यूट्यूब पर उपलब्ध अच्छे शैक्षणिक व्याख्यानों की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए बेहद जरूरी है। उनकी कायमाबी से छोटी बहन रितिका और भाई तेजस भी काफी खुश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें