फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सास की दखल से पड़ी थी दरार...परामर्श केंद्र में दूर कराया मनमुटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सास की अधिक दखल की वजह से गर्भवती महिला पांच माह से अपने पति से दूर रह रही थी। परेशान होकर पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र पर शिकायती पत्र देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र पर दंपती के बीच मनमुटाव को दूर कर केंद्र से ही पत्नी को पति के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का था। दोनों की शादी को पांच वर्ष बीत चुके थे। महिला गर्भवती थी। महिला के अनुसार, सास हर काम में दखल देती थी। धीरे-धीरे दंपती के रिश्ते में खटास आ गई। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि 12 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। एक दंपती के बीच समझौता हो गया है। बृहस्पतिवार को तीन दंपतियों के बीच समझौता कराया गया था। टीम में आरक्षी पूनम मिश्रा, करूणा, मोनिका, मोनिका रानी, पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें