फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट आते ही झूम उठे विद्यार्थी

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रिजल्ट आते ही झूम उठे विद्यार्थी
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। जनपद में सीआईएससीई बोर्ड से संचालित जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल और होली एंजिल्स इंटर कॉलेज में रिजल्ट के बाद जश्न का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं, वहीं जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दसवीं की परीक्षा में होली एंजिल्स कॉलेज के छात्र आलोक कुमार तिवारी ने 91.25 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला, इसी स्कूल के हसन रजा मलिक ने 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और ऋषभ सिंह ने 90.25 अंक अर्जित कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 12वीं में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आशुतोष गुप्ता ने 80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला और समर्पित बहादुर ने 79.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और होली एंजिल्स स्कूल के नवेद हसन ने 77.5 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सपना आशीष मैसी ने छात्र-छात्राओं को फूलों की मालाएं पहनाकर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, होली एंजिल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर एनी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इंजीनियर बनना चाहता है टॉपर आशुतोष
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं के छात्र आशुतोष गुप्ता ने 600 में 480 अंकों के साथ 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। जिले में पहले स्थान पर रहे आशुतोष बीटेक कर सिविल में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। वह मोहल्ला हयातपुरा निवासी नगर पालिका के वार्ड सदस्य दुर्गेश गुप्ता और रचना गुप्ता के पुत्र हैं। आशुतोष को क्रिकेट खेलना और बुक रीडिंग का शौक है। 
  
समर्पित का सपना डॉक्टर बनना
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ही 12वीं के छात्र समर्पित बहादुर ने 79.67 प्रतिशत अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह जमुका निवासी शेर बहादुर और अनीता के पुत्र हैं। समर्पित आगे चलकर डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें क्रिकेट की कमेंट्री करने और बुक रीडिंग का शौक है। समर्पित ने 600 में 478 अंक अर्जित किए हैं। उनके पिता रिलायंस पॉवर परियोजना में फिटर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


आईएएस बनना है टॉपर आलोक का सपना
शाहजहांपुर। होली एंजिल्स स्कूल के 10वीं के छात्र आलोक तिवारी ने 91.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले आलोक ने जनपद में टॉप भी किया है। वह दाउदपुर निवासी नेम कुमार तिवारी और मनोरमा तिवारी के पुत्र हैं। नेम कुमार तिवारी सेना में हवलदार पद पर जोधपुर में तैनात हैं। आलोक का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। पढ़ाई के साथ वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहे हैं। एक भाई और एक बहन में वह बड़े हैं। उन्हें दोस्तों के संग मौजमस्ती करना बहुत पसंद है। 

हसन रजा बनना चाहते हैं डॉक्टर
शाहजहांपुर। होली एंजिल्स स्कूल के ही 10वीं के छात्र हसन रजा मलिक ने 90.5 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने कुल 600 में 528 अंक पाए हैं। वह हाइडिल कॉलोनी निवासी एहतशाम अहमद मलिक और नाहिदा मलिक के बेटे हैं। हसन को क्रिकेट के अलावा बुक रीडिंग और नेशनल ग्राफिक्स चैनल देखने का शौक भी है। मनोरंजन के लिए वह टीवी पर कार्टून फिल्में भी देखते हैं। उनका सपना डॉक्टर बनने का है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें