मुड़िया पमार साधन सहकारी समिति का शुभारंभ के दौरान मौजूद डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर। स्रोत:विभ
शाहजहांपुर। नवगठित साधन सहकारी समिति मुड़िया पमार में रविवार को कार्य व्यवसाय का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया और किसानों को खाद की बोरियां सौंपकर वितरण कार्य की शुरुआत की।
समिति के गठन के बाद यहां पर उर्वरक का वितरण शुरू किया गया। अब तक किसानों को दूर-दराज के इलाकों में खाद लेने के लिए जाना पड़ता था। अब गांव में खाद मिलने से किसान काफी खुश हैं।
डीसीबी चेयरमैन ने कहा कि नई समिति के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बहुआयामी लाभ मिलेंगे। उचित मूल्य पर समिति पर सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर ही खाद उपलब्ध होगी। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी। समिति में पारदर्शी तरीके से ऋण वितरण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, शरद चंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, सौरभ सोमवंशी, पैक्स अध्यक्ष रिपुदमन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद