फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंजर भूमि पर रास्ता बनाने के मामले में दर्ज कराई रिपोर्ट में कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुरकलां में की जा रही प्लाॅटिंग के अंतर्गत जाने के लिए बंजर भूमि पर सड़क बनाने के मामले में लेखपाल ने रिपोर्ट में खेल कर दिया। रिपोर्ट में कई लोगों को बचाने के लिए केवल एक व्यक्ति को नामजद कराया गया है तो यह भी दर्ज कराया गया है कि निकलने के लिए बनाई गई सड़क हटा दी गई है।
विज्ञापन

रामपुरकलां में कुछ स्थानों पर प्लॉटिंग की जा रही है। एक प्लाॅटिंग करने वाले ने मरघट की जमीन पर कब्जाकर लिया था और दूसरे ने बंजर भूमि पर सड़क बनाने के लिए मिट्टी और पत्थर डाल दिया था। गांव के लोगों ने दोनों मामलों में शिकायत की। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए भेजा था। जांच में सड़क बंजर भूमि पर बनती मिली थी, लेकिन सड़क हटाने के नाम पर खानापूरी कर दी गई।
अब रामपुरकलां के लेखपाल आजम खां ने खुटार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रामपुरकलां में बंजर भूमि पर गांव रुजहा खुर्द का मलकीत सिंह अवैध रूप से रास्ता बनाकर कब्जा कर रहा है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। छह जनवरी को अवैध रास्ते को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि लेखपाल दर्ज कराई रिपोर्ट में धारा 67 के तहत कई लोगों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट एक ही व्यक्ति पर कराने से सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा रास्ता अब भी बरकरार है, लेकिन रिपोर्ट में रास्ते को हटाया जाना बताया जा रहा है।


दूसरी ओर से है रास्ता, हाईवे की ओर है बंजर
जिस जगह प्लाॅट बेचे जा रहे हैं, वहां जाने के लिए एक खड़ंजे से रास्ता है, लेकिन रास्ता पतला होने के कारण लोग प्लाॅट कम कीमत में लेने की बात करते हैं। ऐसे में प्लाॅटों की अधिक कीमत पर बेचने के लिए हाईवे की ओर बंजर भूमि से सड़क बनाने की कोशिश की जा रही है।

लेखपाल की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना में अन्य नाम सामने आने पर बढ़ा दिए जाएंगे। आवागमन चालू है तो रास्ता पूरी तरह से बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें