फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही में कार छूने पर विवाद, युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। कार छूने पर हुए विवाद में एक युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


खुदागंज के कपिल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे निगोही से लौटते समय आदर्श इंटर कॉलेज चौराहे पर उनकी कार भीड़भाड़ होने के कारण किसी से छू गई। इस पर कुछ लोगों ने उन्हें गालियां दीं। कपिल ने इसका विरोध किया। तभी कस्बा निवासी दीपू, पुत्तन और राजीव ने तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनकी कार रोक ली।
आरोपियों ने लोहे की रॉड से कपिल को पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें