फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कव्वाल ने सुनाया दमादम मस्त कलंदर...झूम उठे लोग

विज्ञापन
तिलहर में उर्स के दौरान कलाम पेश करते कव्वाल अरशद कामली। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के उर्स पर शनिवार की कव्वालों ने अपने कलामों से धूम मचा दी। दमादम मस्त कलंदर कव्वाली पर लोग झूमने को मजबूर हो उठे। शनिवार की रात कव्वाल अरशद कामली व शमीम वारसी ने रूहानियत और सूफियाना अंदाज में कलाम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। महफिल में मन कुंतो मौला, दमादम मस्त कलंदर समेत कई मशहूर कलाम पेश किए गए। उर्स में बड़ी संख्या में आसपास के इलाकों से आए जायरीन ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी की।
विज्ञापन

समारोह में सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल, अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव, होम्योपैथिक चिकित्सक गौरव कौशल को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रह उल्ला खान, साबिर खान, सगीर खान, इलियास बेग, सोहेल अहमद खान, शकील मियां, मोहम्मद शरीफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें