फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़ा मक्का से लदे  ट्रक को बदमाश लूट ले गए 

Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्लीनर को मदनापुर थाना क्षेत्र के जंगल में धकेल दिया
विज्ञापन

 हाईवे पर खड़े मक्का से लदे ट्रक को बदमाश लूट ले गए। साथ ही ट्रक क्लीनर को मदनापुर थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर हाथ-पैर बांधकर जंगल में धकेल दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक अंश ट्रेडिंग कंपनी हरदोई से रुद्र्रपुर (उत्तराखंड) मक्का लादकर जा रहा था। सुबह तीन बजे ट्रक चालक शिवओम उर्फ  सोनू पुत्र छन्नू निवासी गांव कपसेड़ा थाना तिलहर और क्लीनर सनद शुक्ला पुत्र शिवसुमरन शुक्ला निवासी गांव सरावर थाना पिहानी जिला हरदोई ने बरेली मोड़ पर एक ढाबे पर खाना खाकर गंाव कपसेड़ा में हाईवे पर खड़ाकर अपने घर चला गया। जबकि क्लीनर सनद शुक्ला को वह ट्रक पर छोड़ गया।  
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जब चालक घर से हाईवे पर पहुंचा तो वहां पर ट्रक नहीं था। उधर क्लीनर सनद शुक्ला को किसी ने मदनापुर थाना क्षेत्र के गंाव रजपुरी के गन्ने के खेत में बंधे पड़े बेहोशी की हालत में देखा। उसने तत्काल यूपी सौ नंबर की गाड़ी को फोन से सूचना दी। सूचना पाकर तिलहर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा और कटरा के एसओ शाहिद अली बताए गए घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे तो देखा क्लीनर सनद शुक्ला बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में बंधा पड़ा हुआ था। उसके हाथ और सिर में चोट के निशान भी थे। पुलिस क्लीनर को थाना तिलहर ले आई है, जहां वह उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। क्लीनर का स्थानीय सीएचसी पर इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

उधर, चालक ने पुलिस और ट्रक मालिक बरेली निवासी अनिल गुप्ता को भी सूचना दी। पुलिस टीम के साथ चालक शिवओम और ट्रक मालिक अनिल गुप्ता ट्रक को तलाश रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें