शाहजहांपुर में हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते युवा पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ से बरेली जाते समय रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर का बरेली मोड़ स्थित ढाबे पर कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। कुछ देर रुकने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। अजय राय ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हैं। वह लगातार पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं, लेकिन कई बार पुलिस उन्हें रास्ते में रोक देती है। इसके बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
इस दौरान अशफाक उल्ला खां, पवन सिंह, दिनेश कुमार, बिंदेश्वरी राज, अरुणोद मिश्रा, फरीद अली खान, फैजान अली खान, रामजी अवस्थी, रफी उल हसन, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद