फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जूली की मौत के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। चरक हॉस्पिटल में गांव ककरहा की जूली देवी का ऑपरेशन से पुत्र का जन्म होने के बाद हालत बिगड़ने और मौत होने के मामले में रविवार को पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने गांव पहुंची, लेकिन घर पर जूली के ससुर और पति के नहीं मिलने से बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

आठ सितंबर को प्रसव के लिए जूली को चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डाॅ. केपी गुप्ता ने ऑपरेशन किया था। पुत्र के जन्म के अगले दिन जूली की हालत बिगड़ गई थी। बरेली ले जाते समय मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया था।
डाॅ. केपी गुप्ता ने हृदय की पुरानी बीमारी के कारण जूली की मौत की बात कही थी। जूली के ससुर जोगराज ने अस्पताल संचालक डॉ. फिरोज और ऑपरेशन करने वाले डॉ. केपी गुप्ता की लापरवाही से मौत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूली के परिजन रिपोर्ट में अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट की धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने सीओ से मिलकर नामजद डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की है। विवेचक दरोगा अशोक कुमार रविवार को गांव पहुंचे, लेकिन जोगराज और जूली के पति घर नहीं मिले, इस कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें