फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइलों में कैद होकर रह गए बोर्ड की बैठक में पास हुए कई प्रस्ताव

विज्ञापन
मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के विकास के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास हुए कई प्रस्ताव फाइलों में अटक कर रह गए हैं। बंदरों को पकड़ने, लू से बचाव के लिए टिनशेड और पानी के व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत के प्रस्तावों पर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते पार्षदों में नाराजगी है।
विज्ञापन

23 सितंबर 2025 और सात फरवरी को नगर निगम बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठकों में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत, बंदरों को पकड़ने, लू से बचाव के लिए टिनशेड, जाम से मुक्ति दिलाने, नालियों से अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण, स्वच्छता आदि के प्रस्ताव दिए गए थे।
पार्षदों ने प्रमुख कार्यों के लगभग 15 प्रस्ताव दिए थे। शेष प्रस्तावों में कार्य छोटे थे। बोर्ड बैठक हुए कई महीने बीतने के बाद भी अब तक पार्षदों के दिए गए बिंदुओं पर कार्य नहीं शुरू हो सका है। इसे लेकर पार्षदों में काफी नाराजगी है। उन्होंने नगर आयुक्त से कई बार मुलाकात कर अपनी बात रखी, पर अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों और गलियों का काम अटका
सात फरवरी 2026 को बोर्ड बैठक में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सीवर लाइन डालने में खराब हुई सड़कों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई थी। इसमें मुख्य सड़कों को मिलाकर कुल 109 सड़कों को चिह्नित किया गया था। प्रत्येक वार्ड में 40 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण होना था। चार माह बीतने के बाद भी निगम की ओर से वर्कऑर्डर जारी नहीं किए गए हैं।

लू से बचाव के लिए नहीं हो पाए इंतजाम
बोर्ड की बैठक में लू से निपटने के लिए टिनशेड बनवाने के साथ ही वॉटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव भी रखा गया था। इस पर भी कोई कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। खराब हैंडपंपों को रिबोर करने की दिशा में भी कदम नहीं उठाया गया। प्रस्ताव फाइलों में सिमट कर रह गए हैं।

पार्षदों की बात
इस वर्ष अब तक बोर्ड की दो बैठकें हुई हैं। दोनों बैठकों में कई प्रस्ताव पारित हुए, लेकिन अब तक जमीन स्तर पर काम नहीं हो पाया है। सड़कों का निर्माण कार्य अटका हुआ है।
- रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद

वार्ड में जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदकर डाल दी है। अधूरा काम होने की वजह से राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

- विपिन यादव, पार्षद

बाढ़ से वार्ड की अधिकतर सड़कें खराब हो गई हैं। कई माह से काम अटका हुआ है। इस वजह से क्षेत्र लोगों को परेशानी हो रही है। अफसरों को अवगत करा चुके हैं।
-विनय सक्सेना, पार्षद

लोधीपुर में वार्ड में काफी सड़कें खराब हो गईं थी। सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक वर्क आर्डर नहीं मिलने से काम अटका हुआ है।
- रुपेश वर्मा, पार्षद

सड़कों और गलियों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बोर्ड मीटिंग में जो भी प्रस्ताव रखे गए हैं उनपर काम कराया जाएगा।
- सौम्य गुरुरानी, नगर आयुक्त

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में उखड़ी पड़ी गली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें