एसएस कॉलेज में पुस्तक का विमोचन करते प्राचार्य। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.कमलेश गौतम व असिस्टेंट प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी की संपादित पुस्तक का विमोचन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने पुस्तक का विमोचन करने के बाद सराहना की।
प्राचार्य ने बताया कि पुस्तक का शीर्षक ‘वूमन एंपावरमेंट थ्रू पॉलिसीज, लिटरेसी एंड सोसायटी’ है। पुस्तक में देश-विदेश के विभिन्न विद्वानों के 40 शोधपत्रों का संग्रह 40 अध्यायों के रूप में संकलित है। शिक्षकों की उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल ने सराहना की। संवाद