फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानाचार्य व लिपिक ने डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में मचे घमासान के बाद बुधवार को प्रधानाचार्य उज्ज्वला मिश्रा और लिपिक दिव्यांश मिश्रा ने डीएम को पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से संजय गुप्ता ने एक पत्र भेजा, जिसमें स्वयं को स्कूल प्रबंधक बताते हुए सेवा समाप्त कर स्कूल में प्रवेश प्रतिबंधित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि संजय अपने असलाहधारी साथियों व पुलिस बल लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर खड़े हो गए। स्कूल के अंदर की शिक्षिकाओं को बाहर आने की अनुमति नहीं दी। आरोप लगाया कि संजय गुप्ता ने लगभग 25 लाख रुपये ईपीएफ जमा करने के लिए स्कूल के लेखाकार से लिए और रकम का गबन कर निजी खातों में जमा कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य व लिपिक की ओर से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। संजय का पक्ष भी लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें