तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को पूर्वाह्न दर्शन-पूजन के बहाने पहुंचे पति-पत्नी ने वहां लगे घंटों की चोरी करने की कोशिश की। मंदिर के पुजारी राम लखन गिगि ने उन्हें ऐसा करते देख रोका-टोका तो दंपती भागने लगे।
इस दौरान पुजारी ने वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं की मदद से दंपती को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से करीब 10 किलो वजनी घंटा और शेविंग में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड मिले। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दंपती से पूछताछ की जा रही है। संवाद