फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरसी सेंटर में रुचि नहीं लेने वाले ग्राम प्रधानों की शक्तियां होंगी सीज

Fri, 10 Jan 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायती राज विभाग की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आरसी सेंटर में रुचि नहीं लेने वाले प्रधानों की शक्तियां सीज की जाएंगी।
विज्ञापन

विकास खंड कलान में शौचालयों के सबसे अधिक आवेदन लंबित होने पर डीएम ने एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं खंड विकास अधिकारी का जवाब तलब किया है। डीएम ने व्यक्तिगत शौचालयों के लंबित आवेदन, प्रथम व द्वितीय किस्त भेजे जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त एडीओ पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि 20 जनवरी तक कोई भी व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित आवेदन नहीं रहना चाहिए। ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन के तहत चयनित ग्राम पंचायत में निर्माण एवं क्रियाशील होने की समीक्षा करते हुए डीएम ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि 20 जनवरी तक सभी आरसी सेंटर क्रियाशील होने चाहिए। डीएम कहा कि ई-रिक्शा के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रतिमाह प्रत्येक घर से 50 रुपये यूजर चार्ज लिया जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें