फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर हाईटेंशन लाइन डालने के दौरान छह घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
निगोही क्षेत्र में बिजली केबल डालते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का केबल डालने का काम मंगलवार को शाम पांच बजे तक पूरा हो गया। हालांकि, इस दौरान करीब छह घंटे तक विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहने से नगर के मोहल्लों समेत तमाम गांवों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता बृजेश सिंह ने सोमवार को इस कार्य के लिए दिन में 11 बजे से चार घंटे तक सभी फीडर बंद रखे जाने की सूचना दी थी। जेई के अनुसार इस काम में दो घंटे ज्यादा लगने से शाम पांच बजे के बाद सभी फीडर चालू हो सके। उन्होंने इस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें