फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डाककर्मी का बरेली में चल रहा उपचार, साथियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। खेड़ाबझेड़ा गांव के उप डाकघर में जीडीएस पैकर हृदय के मरीज दुर्विजय सिंह की बृहस्पतिवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद बरेली में उपचार कराया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षक के दुर्विजय पर काम का अनावश्यक दबाव बनाने से हालत बिगड़ गई। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

खेड़ाबझेड़ा के उपडाकपाल सुमित शर्मा ने बताया कि अधीक्षक राजेश शर्मा ने पैकर दुर्विजय सिंह पर स्टोर कक्ष की सफाई का दबाव बनाया, जबकि उन्होंने उसमें एक सांप घुसते देखे जाने की बात अधीक्षक को बताई। बावजूद इसके वह पैकर पर सफाई करने का जोर डालते रहे। उन्हें निलंबित करने की चेतावनी भी दी। शायद इसीलिए दुर्विजय की अचानक तबीयत खराब हो गई।
आज वह ड्यूटी पर नहीं आए हैं। पता चला है कि बरेली गए हैं। डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि दस हजार रुपये की संविदा नौकरी में इतने खाते खुलवा पाने में असमर्थ हैं। वहीं, अधीक्षक ने बताया था कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें