फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मासूम की मौत के मामले में सीतापुर गई पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम की बाइक की टक्कर से मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें सीतापुर भेजी गईं थीं। देर रात पुलिस आरोपी को लेकर शाहजहांपुर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अजीजगंज निवासी ई-रिक्शा चालक रजनीश का दो वर्षीय बेटा कार्तिक शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। रविवार दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने कार्तिक का शव गर्रा पुल पुरानी चुंगी के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया था।
पिता रजनीश ने आधी रात के बाद चौक कोतवाली पहुंचकर मोहल्ले के ही मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन सीतापुर में मिली। इसके बाद दो पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गईं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी की बाइक के डेढ़ साल में करीब 15 चालान हो चुके हैं, लेकिन उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में सिर पर चोट लगने से कार्तिक की मौत की पुष्टि हुई थी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें