फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंतजार करती रही पुलिस, बयान देने नहीं आई पीड़िता

Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी पर आरोप लगाने वाली पीड़िता सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे सोमवार को आना था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मंगलवार को बयान दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को आरसीएल कंपनी की कर्मचारी ने मैनपुरी के रहने वाले एमडी मनोज यादव व उसके बेटे के खिलाफ कांट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि मनोज यादव ने उसे होटल में बुलाने का दबाव डाला। बाद में फोन पर अश्लील वीडियो भेजे। उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी के बेटे से शिकायत करने पर इस्तीफा लिखवा लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़िता को बयान दर्ज कराने है। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका चिकित्सीय परीक्षण करा दिया है। सोमवार को उसके आने की बात कही जा रही थी। हालांकि वह आज नहीं पहुंची। कांट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़िता मंगलवार को आ सकती है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें