फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब तक पुलिस की पूरी नहीं हो सकी जांच...

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव धनसिंहपुर की राजनी के जहर खाकर जान देने के मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच में अभी घटना की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव धनसिंहपुर के युवक का गांव के जयवीर की 17 वर्षीय पुत्री राजनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों छह मार्च की रात घर से चले गए थे। राजनी के पिता ने सात मार्च को पुजेश और उसके पिता प्रदीप पांडे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुजेश आठ मार्च को राजनी को लेकर घर लौट आया था। जयवीर का आरोप है कि दोनों ने शादी की बात कही, लेकिन पुजेश के पिता ने तमंचा तान कर राजनी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया था। पुजेश ने आठ मार्च की शाम जहर खा लिया था। जयवीर के अनुसार, धमकाने से आहत पुत्री ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी थी।
खास बात रही कि किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके बारे में जानकारी करने की जरूरत नहीं समझी। इसके अगले दिन किशोरी घर पहुंच गई फिर भी पुलिस उसके बारे में पता नहीं लग सका। दोनों के जहर खाने के बाद जब किशोरी की मौत हो गई तब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया था।
विज्ञापन

पुलिस पुजेश पक्ष के तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार अब तक किशोरी को घर से ले जाने, इसके बाद वापस घर पहुंचने और जहर खाने से मौत होने की जांच पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोप पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम लगाई गई है लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब यह नहीं पता लग सका है कि किशोरी कैसे गई और कैसे वापस आई। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। आरोप सही पाए गए उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें