शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी के विरुद्ध जाति सूचक टिप्पणियों का आरोप लगाते हुए थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार वाल्मीकि ने तहरीर देकर बताया था कि एक सप्ताह पूर्व नगर निगम सभागार में बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक शब्द कहे थे।
इस मामले में सफाई कर्मचारियों ने अपर आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए दो दिन हड़ताल करते हुए नगर निगम परिसर से लेकर खिरनीबाग चौराहा तक प्रदर्शन भी किया था। थाना सदर बाजार प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद