फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी दशा में सहन नहीं की जाएगी किसानों और कृषि की दुर्दशा : सरोज

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के एक बरातघर में आयोजित भाकृद के सम्मेलन में उप​स्थित किसान। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भारतीय कृषक दल (भाकृद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि किसानों पर अत्याचार और कृषि क्षेत्र की दुर्दशा किसी भी दशा में सहन नहीं की जाएगी। वह बुधवार को एक बरातघर के सभागार में आयोजित संगठन के किसान कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में किसानों की उपेक्षा और महंगाई, भृष्टाचार, बेरोजगारी आदि ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश की सरकारों को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं करे क्योंकि देश तभी तरक्की करेगा, जब किसान खुशहाल होंगे।
संचालन करते हुए दल के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने जनहित में स्थानीय स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की। अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष भानुप्रताप गंगवार ने प्रदेश सरकार किसानों की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।
विज्ञापन

अन्य कई वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सोना-चांदी ही नहीं, दैनिक उपयोग की अन्य तमाम खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन यापन कठिन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें