जलालाबाद। गेहूं बेचकर घर जा रहे गांव खेड़ा बहादुरपुर निवासी रामऔतार की जेब मे रखी दस हजार की नकदी निकालकर भाग रहे उचक्के को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
रामऔतार के अनुसार मंडी में गेहूं की बिक्री से मिले दस हजार रुपये उसने कमीज की जेब मे रख लिए। शाम के समय घर जाने के लिए वह बरेली हाईवे पर वाहन के इंतजार में खड़ा थी। इसी दौरान एक उचक्का रुपये निकालने के बाद भागने लगा। उन्होंने शोर मचाया और उसका पीछा किया। इस दौरान एकत्र हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। आरोपी को थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद