फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायरल वीडियो ने खोली अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में दो निजी बस संचालकों के बीच विवाद चर्चा का विषय बना है। एक पक्ष ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो दूसरे ने अपने ही साथी के अपहरण की सूचना देखकर पुलिस में खलबली मचा दी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अपहरण की साजिश रचने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे निजी बस संचालक ने अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सरेराह चौराहे पर अपहरण की सूचना से खलबली मच गई। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने के दौरान पता चला कि जिन युवकों के अपहरण की सूचना दी गई है। उनका नाजायज असलाह समेत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि बस में सवारियां बैठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते दूसरे पक्ष ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी थी। युवकों के हिरासत में आने के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन



बस चलाना है तो हिस्सा देना होगा

अपहरण की सूचना देने वालों के खिलाफ शनिवार को रामनगर काॅलोनी निवासी सन्नी कपूर ने थाना सदर बाजार में रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने बस चलाने पर हिस्सा देने के लिए धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें