फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नीरज। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के घर में घुसकर असलहे दिखाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शोर होने पर आरोपी अपनी राइफल, मोबाइल और कपड़े छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की रात की है। महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बरामदे में सोया था। रात सवा दस बजे दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी ने पत्नी को जगाकर राइफल दिखाकर डरा दिया। असलहे दिखाकर आंगन में बनी रसोई में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर होने पर जागने पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। आरोपी अपनी राइफल, पतलून, जैकेट, मोबाइल, जूता आदि उनके घर पर ही छोड़ गया। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने आरोपी नीरज को रविवार को दोपहर दो बजे जिंदो वाली पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें